जेष्ठ पूर्णिमा पर लाखों नें लगायी आस्था की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जिले भर में लाखों श्रद्धालुओं में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। हर बार की तरह इस बार भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भक्तों का गंगा घाट पर लग गया। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होनें से पांचाल घाट पर जाम के हालात रहे|
शहर के पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद तट पर स्थित देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने तीर्थ पुरोहितों को अन्न दान द्रव्य दान वस्त्र दान देकर अपना व अपने कुटुंब के कल्याण की कामना की। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े भी गंगा में स्नान करते नजर आए। गर्मी के इस मौसम में बच्चे गंगा में आस्था की डुबकी के साथ-साथ मस्ती करते भी नजर आए। इसके साथ ही शमसाबाद के ढाई घाट व कमालगंज के सिंगीरामपुर घाट पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगानें पंहुचे |
आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल नें पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूर्णिमा पर गंगा स्नान व दान का विशेष महत्व है। जेष्ठ माह की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा भी कहा जाता है, आज के दिन श्वेत वस्त्र धारण करके भगवान शिव की पूजा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है। वहीं भगवान विष्णु की मूर्ति को शंख में केसर युक्त दूध डालकर स्नान कराने व उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने से घर की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। श्रद्धालु इस दिन पूजा अर्चना करके अपने परिवार और अपनों के कल्याण की कामना करते हैं। 
जाम की झाम से जूझते रहे श्रद्धालु
भीषण गर्मी में पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करनें पंहुचे श्रद्धालुओं को जाम की झाम से जूझना पड़ा| पांचाल घाट पर ट्राफिक व्यवस्था बेपटरी दिखी| घंटो वाहनों रेंगते दिखे| श्रद्धालुओं नें यातायात व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया| जाम खुलबानें में पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी|