तहसील दिवस में अनुपम दुबे और भाईयों की अबैध कब्जे की शिकायत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| सदर तहसील में जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे और भाईयों की महिला फरियादी नें मकान पर अबैध कब्जे की शिकायत की है|
सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें की| उन्होंने एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ फरियादों को सुना| कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मुंडगाँव के कोटेदार जयहरी का लाइसेंस निरस्त करनें की मांग ग्रामीणों नें की| शिकायत करनें आये ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि ने शिकायत कर कहा कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है और बाद में अंगूठा मैंच ना करनें का दबाब बनाकर चलता कर देता है| वहीं दालमंडी फतेहगढ़ निवासी सोनकली पत्नी देशराज नें शिकायत की| जिसमे कहा कि उसका ममकान माफिया अनुपम दुबे उनके भाई डब्बन दुबे व बब्बन दुबे ने उनके मकान पर ताला डालकर कब्जा कर रखा है| अनुपम दुबे जेल में हैं लेकिन उसके भाई जान से मारनें की धमकी देते है| महिला सोनकली नें बताया कि मामले में मकान कब्जे का मुकदमा भी पूर्व में लिखाया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| इसके बाद 28 जुलाई 2010 को भी अनुपम दुबे, डब्बन दुबे व दो अन्य साथी के खिलाफ धमकी देंनें का महिला नें मकान मो कब्जा मुक्त बनानें की मांग की| कुल मिलाकर तहसील दिवस में 179 शिकायतें आयीं जिसमे से 29 का मौके पर निस्तारण हो सका| अमृतपुर तहसील में सीडीओ अरविन्द मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ जिसमे कुल 45 शिकायतें आयीं लेकिन मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण ही हो सका| सीओ रविन्द्र कुमार राय, एसडीएम पद्म सिंह आदि रहे| कायमगंज में एसडीएम संजय सिंह नें तहसील दिवस में शिकायतों को सुना जिसमे कुल 159 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 16 का मौके पर निस्तारण हो सका|