दो पक्षों में चले लाठीडंडे, पुलिस से धक्कामुक्की

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)पुराने विवाद में दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में लाठीडंडा चले और पथराव होने लगा। इसकी जानकारी पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ दोनों पक्षों ने धक्कामुक्की कर दी। पुलिस दोनों पक्ष से तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी चक्रपाल सिंह का परिवार के मंदीप सिंह से विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठीडंडा चलने के साथ पथराव भी होने लगा। इसकी जानकारी किसी ने यूपी 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट रोकने का प्रयास करने लगी। दोनों पक्षों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की कर दी। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी थाने पर दी। वहां से आए पुलिस कर्मियों ने एक पक्ष से मंदीप व कैलाश और दूसरे पक्ष से चक्रपाल को पकड़ लिया। तीनों को थाने लेकर गए। थाना गेट पर भी दोनों पक्षों में फिर हाथापाई होने लगी। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने तीनों लोगों की फटकार लगाई। तीनों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।