युवक के गोली मारनें में तीन फंसे, एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाइक से आ रहे युवक को घेरकर गोली मारनें के मामले में पुलिस नें सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कली है| पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है|
थाना कमालगंज के ग्राम सिंगरापुर निवासी मदनबाबू पुत्र हबलदार ने एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि उनका साला योगेन्द्र पुत्र अहिवरन सिंह निवासी पखरपुर गुरसहायगंज कन्नौज अपनी बहन को छोड़नें उसकी ससुराल नगला बीचका मोहम्मदाबाद गया था| वहां से वह बाइक से वापस अ रहा था| सदियापुर क्वे आगे बागों के निकट पंहुचे आरोपी योगेन्द्र कुमार पुत्र रामनिवास, ज्ञानेद्र पुत्र रामनिवास निवासी नौसरा गुरसहायगंज व एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी | जिससे गोली दाहिनें कोख में लगी| जिसे एम्बुलेंस से कमालगंज लाया गया हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| दो हमलावर सेना के जबान बताये गये है जो अवकाश पर घर आये थे| थानाध्यक्ष अतर सिंह नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| तफ्तीश पुलिस कर रही है|