शादी का झांसा देकर बनाये संबंध, आरोपी पर कार्यवाही ना होनें पर पीड़िता नें पी डाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)शादी का झांसा देकर आरोपी नें युवती के साथ कई महीनों तक शारीरिक सम्बन्ध बनाये| युवती और उसके परिवार वालों नें जब विवाह करनें का दबाब बनाया तो आरोपी नें टरका दिया | बाद में युवती नें आरोपियों पर एफआईआर पंजीकृत करायी| उसके बाद भी जब कार्यवाही नही हुई तो पीड़िता ने डाई पी ली| हालत खराब होनें पर उसे सीएचसी लाया गया| जहाँ उसका उपचार किया गया |
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती नें 8 फरवरी 2023 को थाना कमालगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया था| जिसमे उसने आरोप लगाया था कि उसकी शादी ग्राम महरूपुर रावी निवासी विशाल पुत्र श्रीपाल के साथ तय हुई थी| तब से आरोपी विशाल का उसके घर आना जाना शुरू हो गया| उसने पीड़िता के साथ शारीरक सम्बन्ध बनाये| जब पीड़िता के परिवार नें विवाह करनें का दबाब आरोपी पर बनाया तो विशाल, रजनी उर्फ वचुलिया मानी व नन्ही नें साफ मना कर दिया| आरोपी विशाल नें कहा कि तुमसे विवाह नही करेंगे अब दूसरी जगह मोटे दहेज लेकर शादी करेंगे| आरोपी नें लगभग डेढ़ साल तक सम्बन्ध बनाये| पीड़िता का आरोप है मुकदमा पंजीकृत होनें के बाद पुलिस नें कोई ठोस कार्यवाही नही की| जबकि आरोपी उसके साथ आये दिन गाली-गलौज कर रहें है| पुलिस कार्यवाही ना होनें से झुब्ध पीड़िता नें डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि पीड़िता का प्रेम सम्बंध आरोपी से चल रहा था| उसने विवाह से इंकार कर दिया| जिस पर एफआईआर पंजीकृत करायी थी| जिसमे चार्जशीट लग चुकी है| बीते दिन पीड़िता नें डाई पी ली थी| उसका सीएचसी में उपचार कराया गया| पीड़िता से तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है|