दमयंती सिंह व उनके पुत्र सहित 20 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दमयंती व उनके पुत्र सहित 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस नें आचार संहिता उलंघन में एफआईआर पंजीकृत की है| पुलिस अब मामले में तफ्तीश कर रही है|
नियत प्राधिकारी कार्यालय के जेई सीआरएमडीके सिंह नें शहर कोतवाली में एफआईआर पंजीकृत करायी | जिसमे कहा कि बीती 10 मई की रात लगभग 10:25 बजे सपा प्रत्याशी एकता सिंह ले चुनाव कार्यालय पर पूर्व चेयरमैंन दमयन्ती सिंह व उनके पुत्र अभिषेक सिंह 20 अन्य लोगों के साथ मौजूद थे| एक गेट को खुलवानें का प्रयास किया तो दूसरे गेट से 150 से 200 व्यक्ति निकाल दिये गये| कार्यालय में चाय नाश्ता कराये जानें के अभिषेक मिले| लिहाजा पुलिस नें तहरीर के आधार पर दमयन्ती सिंह, अभिषेक सिंह व 20 अज्ञात के खिलाफ 171 एच, 188 के तहतमुकदमा दर्ज किया गया है|