देर रात खत्म हुआ भाकियू का धरना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना राजेपुर में चल रहा भाकियू का धरना एफआईआर की धमकी देकर पुलिस नें समाप्त करा दिया| मामले में भाकियू नेताओं नें एसपी को सम्बोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा |
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में किसान नेता राजेपुर थानें पंहुचे | जहाँ उन्होंने बीते दिन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| भाकियू नेताओं नें थानाध्यक्ष के खिलाफ भी आक्रोश दिखायी दिया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि भानू गुट सरकार को समर्पित गुट है| लिहाजा पुलिस के द्वारा आये दिन संगठन के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमें पंजीकृत किये जा रहे हैं| थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली ठीक नही है| थानें में पूरी तरह से दलाली होती है| पैसे देकर किसी पर भी झूठे मुकदमें लिखा दिये जाते हैं| संगठन के पदाधिकारी नेत्रपाल सिंह के नाबालिक पुत्रों सहित चार के खिलाफ झूंठे मुकदमें दर्ज किये गये| इसके साथ ही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश के खिलाफ कार्यवाही की जाये| भाकियू ने चेतवानी दी है कि यदि 25 मई तक मुकदमें वापस नही हुए तो 25 मई को विशान विरोध प्रदर्शन होगा| सीओ अमृतपुर