दूसरे दिन भी नही मिले गंगा में डूबे दोनों लापता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता ) बीते दिन गंगा में डूबे पिता-पुत्र सहित तीन में एक शव बरामद हुआ था| जबकि लापता दो की तलाश जारी रही | दूसरे दिन भी गंगा में उनकी तलाश की गयी लेकिन पता नही चला |
बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम मकू नगला निवासी शिव कुमार का 10 वर्षीय पुत्र रोहित अपने गाँव के ही 32 वर्षीय संजीब पुत्र अमर सिंह के साथ खेत पर गेंहू फैला रहा था | खेत से वापस आनें के दौरान दोनों गंगा नहानें लगे | गंगा नहानें के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे | उसी दौरान मौके पर पंहुचे शिव कुमार नें दोनों को डूबता देखा तो अपनी जान की परवाह किये बिना ही गंगा में छलांग लगा दी| लेकिन वह भी डूब गये| गोताखोरों नें शिव कुमार का शव बरामद कर लिया | जबकि शिव कुमार के पुत्र रोहित व उसके गाँव के ही संजीब को गंगा में काफी तलाश किया गया लेकिन खबर लिखे जानें तक उसका पता नही चला| दारोगा विमल कुमार ने बताया कि दोनों लापता की गंगा में तलाश करायी जा रही है लेकिन उनका पता नही चल सका है| रविवार को भी उनकी तलाश की जायेगी|