निकाय चुनाव में साइकिल भरेगी फर्राटा: नरेश उत्तम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशियों की साइकिल की रफ्तार बढानें आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नें कहा की सपा की साईकिल निकाय चुनाव में फर्राटा भरेगी|
शनिवार शाम को शहर में सपा प्रत्याशी एकता चौधरी के चुनाव कार्यालय पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष नें जेएनआई से फोंन पर वार्ता की| उन्होंने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव के पक्ष में लहर चल रही है| उन्होंने कहा की प्रथम चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल तेजी से दौड़ी है| उन्होंने कहा कि यूपी के दो दर्जन जिलों का दौरा किया है| सपा की साइकिल नें सभी को पछाड़ दिया है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, दमयंती सिंह, विवेक यादव, सरदार तोषित प्रीत, इलियास मंसूरी, राजेश पाठक , शशांक सक्सेना आदि रहे |