मार्ग दुर्घटना में किसान की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तरबूज बेंचकर लौट रहे किसान को किसी अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| परिजन उसे निजी अस्पताल ला रहे थे लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरी सारंगपुर निवासी 42 वर्षीय उदयवीर बीती रात लगभग 1 बजे घर से ट्रैक्टर पर तरबूज लेकर शाहबाद गये थे| शनिवार सुबह वह ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे | उसी दौरान थाना पाली क्षेत्र के गर्रा पुल के निकट उदयवीर पेशाब करनें लगे| उसी दौरान एक अज्ञात वाहन नें उदयवीर के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर हो गये| ट्रैक्टर चालक वीरपाल नें उदयवीर के भाई राजेन्द्र कुमार को फोन पर सूचना दी| कुछ देर बाद परिजन मौके पर आ गये वह उसे निजी चिकित्सक को दिखानें के लिये आ रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के जमापुर के निकट उदयवीर नें दम तोड़ दिया| परिजन शव लेक घर आ गये| जिससे मौके पर चीत्कार मच गयी| पत्नी गीता का रो-रो का बुरा हाल हो गया|