बीबी ने करायी पिटाई, शर्मिंदगी में पति ने फांसी लगाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को पत्नी ने भाई व अन्य लोगों से पति की पिटाई करा दी और बच्चों को लेकर मायके चली गई। इस शर्मिंदगी में पत्नी ने घर आकर फांसी लगा ली। पुत्र का शव फंदे पर लटका देखकर मां के होश उड़ गए। वह रोने बिलखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास लोगों के लोग आ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोवातली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर भोपतपट्टी निवासी सूरज कठेरिया पत्नी बेबी और बच्चों के साथ पानीपत में बड़े भाई राजेश और सर्वेश के साथ रहता था। वह वही हलवाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी के गलत व्यवहार से सूरज परेशान हो गया। उसने पत्नी से नाराजगी जताई। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने भाई को दी। भाई अपने दोस्तो के साथ पानीपत गया और बनोई सूरज के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पति के साथ मारपीट होती हुई पत्नी देखती रही। उसने विरोध भी नहीं किया। दो दिन बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। भाई और भाभी के सामने पत्नी के भाई व उसके दोस्तों द्वारा मारपीट करने से शर्मिंदगी के कारण सूरज पानीपत से घर चला आया। उसने रो-रो कर मां मुन्नीदेवी को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार रात सूरज ने साड़ी का फंदा बनाकर घर में फांसी लगा ली। मां ने पुत्र को फंदे पर लटका देखा तो वह चीख कर रोने लगी। उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां मुन्नीदेवी ने बताया कि पुत्र सूरज की शादी आठ साल पहले बेबी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी और एक बेटा है।