अंक कम आनें से हाईस्कूल की छात्रा नें दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हाई इस्कूल परीक्षा में अंक कम आने से आहत छात्रा नें जहर पी लिया | जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी |
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम वसा नगला निवासी 17 वर्षीय दीक्षा पुत्री ओमकार पाल नें इस साल हाई स्कूल की परीक्षा दी थी| लेकिन मंगलवार को आये उसके परिणाम ने दीक्षा को आहत कर दिया| दीक्षा के अंक कम आये | लिहाजा उसने जहर पी लिया | उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया |