मकान कब्जे के विवाद में घर को लगा दी आग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से एक मकान में किराये पर रहे दबंग से मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक से विवाद चल रहा है| शुक्रवार को संदिग्ध रूप से किरायेदार के मकान में आग लग गयी| उसका सामान घर के निकट नाले में पड़ा मिला| किरायेदार ने मकान मालिक पर लूट कर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है| घटना के बाद पुलिस से जमकर कहा-सुनी हो गयी| बाद में पुलिस ने पानी डाल आग पर काबू पाया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मन्नीगंज शोरोंवाली कोठी के निकट संजीव कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद का मकान है| मकान संजीब की माँ राजकुमारी के नाम पर है| उसमे राजीव शुक्ला पुत्र रामनरेश बीते कई वर्षो से किराये पर रह रहा है| मकान मालिक व किरायेदार में मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा है| बीते दिनों पुलिस ने राजीव शुक्ला ने मकान खाली करने के लिये समझौता भी करा दिया था| समझौते के हिसाब से आज मकान खाली होना था|

शुक्रवार को शाम किरायेदार व मकान मालिक में मारपीट हुई| जिसमे संजीब की पत्नी राखी व अन्य परिजन घायल हो गये| संजीब अपनी पत्नी और छोटे चचेरे भाई शंकर किन्नर को लेकर कोतवाली पंहुचे| जंहा पुलिस ने उनकी बात पर जब ध्यान नही दिया तो वह सभी लाल दरवाजे पंहुच गये और जाम लगाने का प्रयास किया| जहां पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हो गयी| बाद में पुलिस शंकर किन्नर को लेकर मकान पर गयी| जंहा कमरा धू-धूं कर जल रहा था|
पुलिस के पंहुचते ही राजीव शुक्ला और उसकी पत्नी खुशबू ने आरोप लगाया की मकान मालिक संजीब गुप्ता व एक बीजेपी नेता के साथ अन्य लोगो ने मिलकर उनके घर में लूट की और आग लगा दी| पुलिस ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया| राजीव शुक्ला का सामान पास के ही नाले में पड़ा मिला| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है| प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम का कहना है कि अभी जाँच की जा रही है| आग कैसे लगी| यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी|