बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से मिली निजात

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बीते दो हफ्ते से गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था|लगातर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था| जिससे लोग बेहाल हो गए थे और बारिश के इंतजार में थे| विगत कई दिनों से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे आमजनमानस नें बूंदाबादी से राहत की साँस ली है | बूंदा-बांदी से सुबह शाम को मौसम में शीतलता बढ़ गयी है | जिससे लोग रात में चैन की नींद ले रहें है|
गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| कई दिनों से लगातार सुबह से लेकर शाम तक तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था। इससे लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज करते नजर आते थे। विगत दिनों से हुई बूंदाबांदी नें जनजीवन में बदलाब ला दिया| जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। शाम के समय मौसम ठंडा हो जाने से लोग छतों व घर के बाहर टहलते नजर आ रहे है| सोमवार सुबह भी हल्की बरसात हुई | इससे मौसम सुहाना हो गया। स्कूली बच्चों को भीगते हुए जाना पड़ा | वहीं मबेशी भी बारिश के बाद हुई ठंडक का आनन्द लेते नजर आये|