आखिरी जुमा पर मांगी अमन-चैन की दुआ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को शहर और कस्बों की मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। नमाजियों की भीड़ से मस्जिद भरी नजर आई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और अधिकारी भी मौजूद रहे। निकाय प्रशासन ने इंतजाम किये। नमाज अदा कर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी।
रमजान के आखिरी जुमा पर शहर की मस्जिदों में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। सभी मस्जिदों में काफी संख्या में नमाजियों ने सहभागिता कर अमन-चैन की दुआ की। शहर की जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा हुई। जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली की कयादत में नमाज अदा की गई। उन्होंने खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम इंसानियत की तालीम देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईद मनाने से पहले गरीब के परिवार में ईद मनाने की फिक्र करें। उन्होंने नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में मुसलमानों की जान, माल और ईमान की हिफाजत के साथ देश में खुशहाली और अमनो अमान की दुआ मांगी। अलविदा जुमा की नमाज के बाद मौलाना ने अमन-ओ-अमान, सभी की तरक्की एवं नेक राह पर चलने की दुआ मागी। सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अलबिदा की नमाज के दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे | सड़क पर नमाज पढनें की अनुमति नही दी गयी| सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैंनात रहा |