सेन्ट्रल जेल में फूटा कोरोना बम, 32 निकले संक्रमित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना नें एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है| अभी तक राहत की बात यह है कि कोरोना से मौत का मामला सामने नही आया है | लेकिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गयी है| वहीं शुक्रवार को सेन्ट्रल जेल में कोरोना का बम फूट गया| जेल में कुल 32 बंदी संक्रमित निकले हैं | जिससे बंदियों के साथ ही साथ जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है| वही पूरे जिले की बात करें तो सेंट्रल जेल के 32 मरीज मिलाकर 47 कोरोना संक्रमित मिले हैं|
दरअसल शुक्रवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 26 वर्षीय युवक, शहर के पक्का पुल निवासी एक 43 वर्षीय पुरुष, राजेपुर के डबरी 35 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला, ग्राम बिरसिंगपुर निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम गौटिया 12 वर्षीय बालिका व 30 वर्षीय महिला, ग्राम कुईआ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, ग्राम नवादा निवासी 50 वर्षीय महिला, विकास खंड कायमगंज के ग्राम जुपुरा 44 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर में 23 वर्षीय महिला मऊदरवाजा निवासी 38 वर्षीय पुरुष, भोलेपुर निवासी 36 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकले हैं| सेंट्रल जेल में 32 बंदी कोरोना संक्रमित मिले है| जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप है|