नौनिहालों को मिले कम्प्यूटरों पर बीएसए के बाबू ताश खेल रहे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सर्व शिक्षा अभियान और बेसिक शिक्षा के अंतर्गत पिरषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिये चरणबद्ध ढंग से वर्ष 2004-05 से ही कंप्यूटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इन पांच छह वर्षों में जनपद को 80 कंप्यूटर मिल चुके हैं। परंतु स्थिति यह है कि अधिकांश स्कूलों में भौतिक रूप से कंप्यूटर उपलब्ध नहीं हैं। लगभग आधा दर्जन कंप्यूटरों पर तो बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक कब्जा जमाये बैठे हैं, जिनपर अधिकांशतयः सर्वाधिक जरूरी काम ‘ताश खेलना’ होता है। लगभग इतने ही कंप्यूटरों के बारे में तो विभाग तक को सही सही जानकारी नहीं है कि वह दरअसल में हैं कहां ?’

आधा दर्जन का तो विभाग के पास हिसाब तक नहीं

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2004-05 में एक दर्जन कंप्यूटर मिले थे। इसके बाद वर्ष 2005-06 में सात कंप्यूटर दिये गये। वर्ष 2007-08 में जनपद को 13 कंप्यूटर फिर मिले। सन 2008-09 सर्वाधिक 25 कंप्यूटरों की खेंप जनपद को प्रप्त हुई। वर्ष 2004-10 में भी जिले को 23 कंप्यूटर और मिल गये। इस प्रकार अबतक कुल 80 कंप्यूटर जनपद को प्राप्त हो चुके हैं।

सरकारी दावों के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरूपुर सहजू का कंप्यूटर बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाबू के पास है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरई बरियार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय उब्रीखेड़ा मकरंद के कंप्यूटर बेसिक शिक्षा विभाग के बाबुओं के पास हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुईयाँ खेड़ा व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिमसेपुर का कंप्यूटर निर्वाचन कार्य के लिये जिला कलक्ट्रेट भेजा गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के दो कंप्यूटर पूर्व बीआरसी के पास हैं। बीआरसी का पद समाप्त हुए भी अर्सा गुजर गया परंतु आज तक कंप्यूटर वापस नहीं मिले हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कलार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैसिहपुर के कंप्यूटर चोरी हो चुके हैं। सरकारी दावों के अनुसार शेष विद्यालयों में यह कंप्यूटर संचालित है। सुधी पाठकों और जागरूक जनता की सुविधा के लिये हम यहां बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कंप्यूट्रीकृत विद्यालयों की सूची प्रकाशित कर रहे हैं। जिससे वह स्वयं भी अपने स्तर से यह देख लें कि उनके गांव के बच्चों को अब तक कंप्यूटर चलाना सिखाया जा सका है या नहीं। वैसे जेएनआई के सूत्रों का मानना है कि सूची में दिखाये गये 90 प्रतिशत स्कूलों में कम से कम बच्चों को आज तक कंप्यूटर देखने तक को नहीं मिले हैं। इनमें से अधिकांश अध्यापक या ग्राम प्रधान में जो भी जबर पड़ा सो अपने घर उठा ले जा चुका है। उस पर तुर्रा यह कि यह सब कुछ वह इन मंहगे कंप्यूटरों की सुरक्षा के लिये कर रहे हैं।

इतना ही नहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर भी ढके छिपे शब्दों में इस तथ्य से पूरी तरह इनकार नहीं करते हैं। कहते हैं कि जब स्कूलों से रसोई के बर्तन तक तो चोरी हो जाते हैं तो इन कंप्यूटरो को कौन रखायेगा। बड़ी मासूमियत से वह उल्टे सवाल भी दाग देते हैं कि यदि इन कंप्यूटरों को लगा भी दिया जाये तो इनको चलाना किसको आता है। बीएसए शायद या तो यह भूल जाते हैं कि अध्यापकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के नाम पर लाखो रुपये का ठेका निजी कंपनियों को दिया जाता है और या शायद यह उनकी ओर से इस तथ्य की स्वीकारोक्ति है कि यह कंप्यूटर प्रशिक्षण भी अन्य प्रशिक्षणों की भांति फर्जी ही होता है। कुल मिलाकर डा. किशोर की बात तथ्यात्मक रूप से शब्दशः सही है।

विद्यालय जहाँ कंप्यूटर स्थापित दिखाए हैं

ब्लाक

विद्यालय का नाम

कमालगंज कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानगंज
कमालगंज कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर माझ गाँव
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसेपुर नवादा
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरारी
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजीपुर
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय उब्रीखेरा मकरंद
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानगंज
कमालगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताजपुर
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिजौटा बुजुर्ग
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतायीपुर जदीद
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय होतेपुर
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवाराखास
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहबलपुर
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरदादपुर
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंदपुर
कायमगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरई बरियार
नगर क्षेत्र फ़र्रु० पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंग साजन
नगर क्षेत्र फ़र्रु० पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलरा तालाब
नगर क्षेत्र फ़र्रु० पूर्व माध्यमिक विद्यालय शांति भोलेपुर
नगर क्षेत्र फ़र्रु० पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजीगंज
नगर क्षेत्र फ़र्रु० पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजम खां
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय चदनी
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटासा
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरई मठ
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय हादी दादपुर  मई
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगांव
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय साहबगंज
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय उम्मरपुर
नबावगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय वेग
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौसपुर
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दीन दयाल बाग
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबरपुर
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कलार
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुतासी
बढ़पुर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाग लकूला
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय निनौआ
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी जदीद
बढ़पुर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसेनी
बढ़पुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरूपुर सहजू
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय (मेरापुर)
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखना
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतपुर रसूलपुर
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सक्वाई
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैसिहपुर
मोहम्दाबाद कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिमसेपुर
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पमर्खिरिया
मोहम्दाबाद कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदनपुर
मोहम्दाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नीवकरोरी
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुआ
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबलपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहिलिया
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंडौली
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदनपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला हूसा
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुडिया भेड़ा
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अम्रतपुर
राजेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझना
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरझाला
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमसाबाद
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिन्मिनी
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरेहठी
शमसाबाद कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुईयाँ खेड़ा
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजलामई
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सूरी
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुईयाँ खेड़ा
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर महमूद
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैगवां
शमसाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोशनाबाद