‘डब्बन’ की तलाश में कन्नौज पुलिस ने दी दबिश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गैंगस्टर मुकदमे में वांछित चल रहे बसपा नेता के भाई को पकड़ने के लिए कन्नौज पुलिस ने दबिश दी। बसपा नेता के भाई घर में नहीं मिले, इससे पुलिस वापस लौट गई।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे इस समय मैनपुरी जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में भी वर्ष 2022 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें अनुपम दुबे को गैंग लीडर, उनके भाई अनुराम दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे, छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बैजू निवासी रत्नेश दुबे व सुमित दुबे को उनका सदस्य बनाया गया। इस मुकदमे में आरोपी अनुराग दुबे फरार चल रहे हैं। मुकदमे की विवेचना विशुनगढ़ थाने के एसओ किशन पाल कर रहे हैं। रविवार को विशुनगढ़ थाने के दरोगा सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ अनुराग दुबे को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी। उनके साथ फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह भी रहे, लेकिन अनुराग दुबे नहीं मिले, इससे पुलिस लौट गई।