नये नोटो के वितरण में रिजर्व बैंक का पेंच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

bhid-bainksbi-bhidफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में नये नोट लगभग दो दिन पूर्व ही आ चुके है| यह बात फर्रुखाबाद के शाखा प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार ने खुद स्वीकार की थी| लेकिन अभी तक फ़तेगढ़ एसबीआई में नये नोट नही आये है| नोट तो शनिवार देर शाम तक आने की सम्भावना है लेकिन वितरण को लेकर रिजर्व बैंक ने पेंच फांस दिया है| जिससे अभी वितरण की योजना नही बन पा रही है|

फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ एसबीआई की शाखा में जब नये नोटों की करेंसी पंहुचेगी| जिसके बाद जिले की सभी बैंको की शाखाओ में उनकी मांग के हिसाब से करेंसी पंहुचा दी जायेगी| यह करने में भी लगभग एक दिन का समय लग सकता है| पूर्व में फ़तेहगढ की करेंसी मैनपुरी चली गयी उसे वापस मंगाया जा रहा है| नये नोट ना आने से लोगो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है| लोग सुबह 7 बजे से पहले ही लाइन लाकर बैंको के गेट पर खड़े नजर आये| बैंक खुलने के बाद अफरा-तफरी रही| बद्री विशाल की एसबीआई शाखा में भीड़ की धक्का-मुक्की हुई|

जहानगंज आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने 500 और हजार रुपये के नोटों के बदले 400 और और 800 दिये गये | लोगो ने खूब जेबे गर्म की| लोगो की भीड़ सड़क तक नजर आयी| वही राजेपुर में तो नोट बदलने वाले फार्म की खूब काला बाजारी की गयी| फार्म 5 रुपये से 10 रूपये में बिका|

एसबीआई के फतेहगढ़ के मुख्य शाखा प्रबन्धक एसके पाठक ने बताया जो करेंसी मैनपुरी चली गयी थी| उसे वापस मंगाया जा रहा है| कायमगंज शाखा और फतेहगढ़ शाखा की करेंसी देर शाम तक आ जायेगी| जिन्हें अन्य बैंको में भी भेज दिया जायेगा | लेकिन अभी रिजर्व बैंक से वितरण के लियेकोई निर्देश प्राप्त नही हुये है| निर्देश के बाद ही वितरण किया जायेगा|