मंत्री नें जन चौपाल में परखे विकास कार्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बीते शुक्रवार शाम को फर्रुखाबाद महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद ग्राम पंचायत बरौन में जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्यो का ग्रामीणों के माध्यम से सत्यापन किया। उन्होंने दिव्यांगों को मोटराईज ट्राई साइकिल का वितरण किया।
प्रभारी मंत्री ने जन चौपाल में ग्रामीणों से कहा कि संस्कार जीवन में शिक्षा से भी अधिक जरूरी है। संस्कार बच्चों को गर्भ से ही मिलते है। पिछली वर्षों में देश व प्रदेश के विलुप्त हुये संस्कार/सांस्कृति को वर्तमान सरकार ने पुनर्जीवित किया है, लेकिन अकेली सरकार कुछ नहीं कर सकती है। देश के विकास में समाज और सरकार को एक साथ काम करे तभी परिवर्तन सम्भव है। वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को ठीक कर व्यापारियों के दिलों में कानून व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास पैदा किया है। आज महिलाएं निडर होकर सोने-चांदी के आभूषण पहन कर बाहर निकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था के प्रति जनसामान्य की सोच को भी बदला है। आज लोग सड़क पर कूड़ा फेकने पर सोचते है। प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भाराई की रस्म अदा की। छह माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का अन्न प्राशन कराया। इस दौरान अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।