राम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की बनी रूपरेखा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा और झांकी निकाली जाएगी। इसको लेकर श्रीराम विविध कला केंद्र के पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा बनाई। रामनवमी पर विभिन्न कार्यक्रम कराने का भी निर्णय लिया गया।
श्रीराम विविध कला केंद्र द्वारा श्री राम नवमी पर जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन हेतु बैठक का आयोजन व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान नेहरू रोड पर संपन्न हुई व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुओ की अध्यक्षता में श्री विविध कला केंद्र के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें संस्था के संस्थापक विजय दुबे मदर लाल ने कहा कि 29 मार्च को चौक चौराहा पर ध्वजारोहण नारायण गेट का पूजन कार्यक्रम 2 बजे होगा। इसमें सभी पदाधिकारियों एवं बाल मंडली के सदस्य रहेंगे। 30 मार्च बृहस्पतिवार को 12 बजे श्री राम जी का अभिषेक अग्रवाल सभा नंबर वन में किया जाएगा। वहीं से शाम को पांच बजे भगवान राम की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो चौक, घुमना, सुतरट्टी, साहब गंज चौराहा , मछरट्टा, लोहाई रोड, रेलवे रोड होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला एक पर पहुंचने पर समाप्त होगी। वहां पर स्वरूपों की पूजा-अर्चना महा आरती होगी। ठाकुर जी को भोग लगाया जाएगा। इसे बाद प्रसाद का वितरण होगा। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि भगवान राम राजादशरथ के यहां चैत्र शुक्ल नवमी को अवतरित हुए थे। उन्होंने नगर के लोगों को भगवान श्रीराम के शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में विमलेश मिश्रा को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनका सहयोग सह प्रभारी क्रांति पाठक सौरभ मिश्रा करेंगे। शोभा यात्रा की स्वागत की व्यवस्था डॉ संतोष बाजपेई, डॉ रत्नेश बाजपेई को दी गई। इस दौरान आदित्य दीक्षित, विजय दुबे, अशोक मिश्रा, अशोक वर्मा, अक्षय अरोड़ा, किशन कन्हैया, गोपाल मिश्रा, ,श्रवण कुमार शुक्ला, , बंटी सरदार, सुलक्ष्णा तिवारी, गोपाल मिश्रा ,हर्ष अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे