राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए|
मेष-आज मेष राशि वाले जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी व्यापार के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। अपनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। घर में कम किन्तु बाहर समय बितेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा।
वृषभ-आज का दिन भाग दौड़ में निकलेगा। किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। कार्यालय में काम का बोझ रहेगा। आक उन्नति हो सकती है। किन्तु मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार जनों को समय न देने की वजह से तनातनी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में निरसता रहेगी।
मिथुन-आज आप सकारात्मक रहेंगे। जिस काम को आज हाथ में लेंगे उस में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बिताएंगे। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज खूब मेहनत करेंगे। प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कर्क-आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यालय में मन चाही सफलता प्राप्त होगी। सबका सहयोग प्राप्त होगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने के कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी से तालमेल बना कर रहे।
सिंह-आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। काम का बोझ कम होने से थकावट दूर होगी। आजकल के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनों से मेलजोल होगा। यात्रा का योग है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रियतम से मन की बातें साझा करेंगे।
कन्या-पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आप खुशी महसूस करेंगे। बहुत दिनों से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे वो पूर्ण होगा। कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार में सकारात्मकता रहेगी। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आज मूड अच्छा रहेगा।
तुला-आज किसी न किसी काम में उलझे रह सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी और  आराम न मिलने से शारीरिक थकान रहेगी। किन्तु अपनी कार्यकुशलता से सभी काम समय पर पूरा करेंगे। आर्थिक विकास होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में बहस हो सकती है। प्रेमी के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है।
वृश्चिक-आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पूंजी निवेश से संबंधित काम में सावधानी रखें। अटके काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को घर में महफिल सजेगी। रिश्तेदारो का आगमन होगा।
धनु-सुबह मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शाम होते होते मन उदास हो सकता है। नौकरी व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। पुरानी किसी योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवार में खींचतान रहेगी। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी|
मकर-आज कोई न कोई चिंता मन में लगी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखे। गैस बदहजमी हो सकती है खानपान में सावधानी बरतें। परिवार का साथ मिलेगा। कहीं यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
कुंभ-आज घरेलु काम में व्यस्त रहेंगे। बाकी दिनों की अपेक्षा से नौकरी व्यापार में काम कम रहेगा। घर की सफाई सजावट में लगे रह सकते हैं। आज रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहेगा। दिन की अपेक्षा शाम के समय आप प्रसन्न रहेंगे। खाने पीने पार्टी का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
मीन-आज का दिन हंसी खुशी में बीतेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह बराबर बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। धन लाभ होगा। कार्यालय में उचित सम्मान प्राप्त होगा। खरीदारी करने जाएंगे। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रेमी संग रोमांटिक लम्हे बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।