थानें में सुलह समझौते के दौरान पति पर बरसाई चप्पलें

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थानें में सुलह समझौते के दौरान महिला नें अपने पति को चप्पलों से पीट दिया| जिससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये|पुलिस ने दोनों को अलग किया| दरअसल थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी गोलू कुशवाह की शादी बीते चार साल पहले फर्रूखाबाद से हुई थी| दोनों पति-पत्नी शादी के बाद दिल्ली में रहकर जीवन यापन कर रहे थे| किसी कारणों से दोनों में वाद विवाद हो गया जिसके चलते आज सायं काल को थाने में दोनों का समझौता हुआ| जिसमें गोलू ने दहेज वापस किया वह नगद रूपया दिया उसके बाद भी पत्नी ने थाने के गेट पर अपना गुस्सा उतरा और अपने पति को चप्पलों से पीटा| कुछ ही पल में थाने के गेट पर फोर्स मौके पर आकर दोनों को इधर-उधर किया। महिला ने बताया की उसका पति किसी दूसरी महिला से सम्बंध बना रखे है। वह उसको शादी के बाद से प्रताड़ित करने लगा था| पुलिस ने बताया की दोनों ने अपना लेनदेन कर लिया है। मारपीट की कोई जानकारी नहीं है।