भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अपनी विभिन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट नें धरनाप्रदर्शन किया|
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया स्थित भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया| जिसमे कहा कि किसानों की भूमि परदबंगों नें कब्जा कर ली है| इसके साथ ही समृद्धि कोल्ड के मालिक के द्वारा 5026 पैकेट आलू की बिक्री कर लिये गये| किसानों नें बताया कि जब वह लोग उनके पास गये तो जान से मारनें की धमकी दी गयी| इसके बदले थाना राजेपुर में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया| लेकिन कोई सुनवाई नही हुई| भाकियू नेताओं नें मांगों पर जल्द कार्यवाही ना होनें पर आंदोलन की चेतवानी दी| नायब तहसीलदार रविंद्र पाल, हल्का इंचार्ज सुरेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार संतोष कुशवाहा आदि मौके पर पंहुचे पर वार्ता की| भाकियू नेताओ नें जिलाधिकारी से ही वार्ता करनें को कहा| जिससे बात नही बन सकी |