विश्व हिंदी दिवस:देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा होने के बाबजूद भी राष्ट्र भाषा के दर्जे से रही बंचित

सामाजिक

डेस्क: दुनिया भर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के मकसद से हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भले ही इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त न हुआ हो लेकिन फिर भी हिंदी ने पूरे देश को एक माला में पिरोये रखा है। हिंदी देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तेजी से उभरती हुई भाषाओं में से एक है। यही वजह है कि यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के इसी महत्व को उजागर करने के मकसद से हर साल 10 जनवरी को वर्ल्ड हिंदी डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर देश-विदेश में कई सारे कार्यक्रम आयोजित होते है। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था|