पूर्व प्रधान सहित दो के एक दर्जन चंदन के पेड़ चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात पूर्व प्रधान के फार्म हाउस व उसके पड़ोस में खड़े एक दर्जन चंदन के पेड़ चोरों नें काट लिये| चंदन के पेड़ों की कीमत लाखों में थी| पुलिस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदसा निवासी पूर्व प्रधान गंगा विशुन शाक्य के घर से बमुश्किल 300 मीटर दूर फार्म हाउस है| उस पर चंदन के 10 पेड़ खड़े थे| बीती रात पूर्व प्रधान लखनऊ में थे| शुक्रवार को सुबह जब मजदूर उनके खेतों पर पंहुचे तो पेड़ कटे पड़े थे| जिसकी सूचना मजदूरों नें पूर्व प्रधान को दी| जिसके बाद पूर्व प्रधान भी लखनऊ से घर आ गये| उसके पास के ही खेत में ग्रामीण लालाराम के भी दो पेड़ खड़े थे उन्हें भी चोर काट ले गये| पूर्व प्रधान नें बताया कि लगभग पांच साल पुराने चंदन के पेड़ थे जिनकी कीमत लाखों में थी|
तीन साल पूर्व भी काटे गये थे पेंड
पूर्व प्रधान नें बताया कि बीते तीन साल पूर्व भी उनके फार्म हाउस से 6 चंदन के पेड़ चोरी कर लिये गये थे| इस बार फिर चोर चंदन के पेड़ चोरी कर ले गये| कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें जेएनआई को बताया कि उन्हें चंदन के पेड़ चोरी होनें के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|