बसपा नेता के होटल की हुई पैमाइश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल गुरु शरणम् पैलेस की जिला प्रशासन नें पैमाइश करायी| जिसके बाद अधिकारी चले गये| रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी|
कोतवाली फतेहगढ़ के कसरटटा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे इस समय ठेकेदार और इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में मैनपुरी जेल में निरुद्ध है| उनका शहर के ठंडी सड़क पर होटल गुरु शरणम् पैलेस है| जिसको भूमि कब्जा कर बनाने का आरोप है| लिहाजा जिला प्रशासन उनकी जाँच करा रहा है|
कोर्ट के आदेश मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, ईओ रविन्द्र कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला, कानून गो अजीत द्विवेदी , लेखपाल रोशन लाल, जेई डीके सिंह, अधिवक्ता ब्रजेन्द्र मोहन अग्निहोत्री व कार्तिक चंद्र मिश्रा, बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे की मौजूदगी में ठंडी सड़क स्थित गुरु शरणम् पैलेश खोला गया और लगभग दो घंटे तक पैमाइश की प्रक्रिया चली|
गेट के कुंडे कराये बेल्ड व घास में दिया गया पानी
होटल के मुख्य द्वारा पर लगे कुंडे टूट जानें से उन्हें बेल्ड कराया गया| वही पालिका का टेंकर मंगाकर होटल की घास को भी पानी दिया गया| नगर मजिस्ट्रेटदीपाली भार्गव ने बताया कि पैमाइश की गयी है| जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जायेगी|