195 जोड़ों ने खाई साथ जीनें मरनें की कसमें

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरपीपीजी कालेज मैदान कमालगंज में आयोजित समारोह में 195 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा लिया| शुभ एवं पावन वेला पर 195 नव जाड़ों ने साथ जीने मरने की खाई कसम। समारोह में 99.45 लाख धनराशि व्यय की जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ। इसके बाद सभी नें वर-वधु पर पुष्पवर्षा की| इसके साथ वर वधु को प्रमाण पत्र एवं पायल वितरित की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर उनका विवाह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है।
इस योजना के माध्यम से वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक 1460 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। जिसमें 661.13 लाख (रू0 छः करोड इकसठ लाख तेरह हजार मात्र) की धनराशि व्यय की जा चुकी है। योजना के तहत प्रत्येक कन्या के विवाह पर शासन द्वारा रू0 51000.00 प्रति जोड़े पर व्यय किये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें रू0 35000.00 कन्या के बैंक खाते मे तथा रू0 10000.00 की उपहार सामग्री जिसमें चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, वर एवं कन्या के लिये वस्त्र एवं वर्तन आदि उपहार स्वरूप प्रत्येक विवाहित जोड़े को दिये जाते है। इसके अतिरिक्त रू0 6000.00 विवाह के आयोजन पर व्यय किया जाता है। जिसमे पांडाल, फर्नीचर, सजावट, फोटोग्राफी, खानपान की व्यवस्था की जा रही है। यह योजना ऐसे निर्धन परिवारों के लिये है, जिनकी पुत्रियों की आयु 18 से अधिक है तथा अपनी पुत्री के विवाह करने में आर्थिक कठिनाई महसूस करते है उनके लिये यह योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली आदि भी रहे|