रेलवे रोड़ नाली निर्माण में ठेकेदार नें खूब की ‘बाजीगरी’

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे रोड़ का नाली और सड़क निर्माण जी का जंजाल बन हुआ है| पालिका की लेट लतीफी से हो रहे कार्य से राहगीरों को सड़क पर निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा| सड़क तो अभी बननी ही शुरू नही हुई बल्कि नाली का निर्माण भी नौ दिन चले अढाई कोस जैसा है| नाली की पैमाइश भी सांप की तरह चली है| मुंह देखकर नाली को ठेकेदार नें खूब आगे पीछे किया| जिसका खुलासा शनिवार को हुई पैमाइश में हुआ है|
दरअसल नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें जिलाधिकारी के आदेश पर रेलवे रोड़ का अतिक्रमण हटवाया था| उसके बाद सड़क की पैमाइश कराकर 12.40 फीट तक का अतिक्रमण हटा दिया गया| इसके बाद जिला प्रशासन और पालिका अध्यक्ष के ठीक से समन्वय स्थापित ना होनें से टेंडर काफी देर में हुए| साथ ही पालिकाध्यक्ष के चहेते चेहरे को नाली निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी| नाली का निर्माण में पैमाइश को ध्यान में नही रखा गया| जिसके चलते ठेकेदार नें तकरीबन एक दर्जन दुकानों के आगे नाली को लगभग फीट कम कर दिया|
जिसकी पैमाइश करनें पालिका के अवर अभियंता अशोक यादव, एई आर के चतुर्वेदी आदि ने पुन: निर्माणाधीन नाली की पैमाइश करायी| जिसमे नाली निर्माण लगभग एक फूट पैमाइश के हिसाब से कम पाया गया| ईओ रविन्द्र कुमार नें बताया कि नाली की पैमाइश करायी गयी है| अभी उनके पास रिपोर्ट नही आयी है| रिपोर्ट आनें पर अग्रिम कार्यवाही होगी|