दुकानदार के सिर में सरिया मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) हैंडपंप पर पानी पी रहे दुकानदार के सिर में सरिया मारकर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी को पुलिस नें शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पितौरा निवासी 55 वर्षीय जवाहर लाल सड़क किनारे परचून की दुकान है| वह बीती गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने घर पंहुचे और पड़ोसी के घर के सामने लगे हेंडपंप से पानी पीने लगे| उसी दौरान पड़ोसी से पीछे से ही सिर में सरिया के कई बार जोरदार हमला कर दिया| जब परिजन उन्हें बचाने पंहुचे तो हमलावर मौके से फरार हो गये| घायल जवाहर लाल को परिजन सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें घटना में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| शुक्रवार को पुलिस नें हत्यारोपी 60 वर्षीय रामलडैते निवासी पितौरा को टेड़ीकोन चौराहा कायमगंज से गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से आला कत्ल (लोहे की राड़) के साथ गिरफ्तार कर लिया|