तगादे के विवाद में फायरिंग, देशी बंदूक बरामद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तगादे के विवाद में ग्रामीण नें फायरिंग कर दी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें मौके से एक देशी बंदूक व आरोपी को हिरासत में ले लिया| पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है|
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नीम करोरी निवासी चद्रपाल का खेत नगला दरियाव निवासी श्याम सिंह नें बटाई पर किया था| आलू और गेंहू की फसल में घटा होनें पर श्याम सिंह नें चंद्रपाल को बटाई के 25 हजार रूपये नही दिये| जिसको लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा था| शनिवार को चंद्रपाल अपने खेत में पानी लगा रहे थे| उसी दौरान श्याम सिंह आ गया और और चंद्रपाल व श्याम सिंह में तगादे को लेकर कहा-सुनी हो गयी| जिसके चलते मौके पर फायरिंग भी कर दी गयी| सूचना पर पंहुचे नीवकरोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा मौके पर जाकर एक देशी बंदूक के साथ कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया| चौकी प्रभारी ने बताया कि अबैध देशी बंदूक मौके से बरामद हुई है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा |