पूर्व भाजयुमों नेता नें निर्दलीय दावेदार के रूप में ठोंकी ताल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नें अभी तक अपना नगर पालिका के प्रत्याशियों की घोषणा अभी हुई भी नही की उससे पहले बगावत के स्वर फूटनें लगे है| भाजयुमो के पूर्व नेता नें निर्दलीय दावेदारी ठोंक दी है|
फतेहगढ़ के लोको रोड़ निवासी आशीष प्रताप सोमवंशी भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं| एबीवीपी के संगगठन मंत्री के रूप में 2011 में कार्य किया| 2008 से आरएसएस के सक्रिय सदस्य भी रहे| आशीष नें गुरुवार को आवास विकास के एक होटल में निर्दलीय नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद के लिये अपनी दावेदारी ठोंक दी है| आशीष का आरोप है कि भाजपा केबल प्रयोग करती है| आशीष नें अपना 12 बिन्दुओं का एक संकल्प पत्र भी जारी किया है|