महाविद्यालय प्रबंधन पर अबैध वसूली का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मंगलवार शाम थानें पंहुचे बीएड छात्रों नें महाविद्यालय प्रबन्धन पर अवैध बसूली करनें का आरोप लगाया| मामले में थानें में तहरीर दी गयी| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी स्थित वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय के छात्रों नें थानें में आकर तहरीर दी| जिसमे कहा कि उन्होंने वर्ष 2020 से 2022 के चरण में बीएड में प्रवेश लिया था| जिसका अंतिम रिजल्ट दोनों वर्षों का आ चुका है| छात्रों नें आरोप लगाया की महाविद्यालय प्रबन्धन निजी लाभ को के लिये शेषनल व प्रक्टिकल मार्क्स नही भेजे| वह अपनी जानबूझकर स्वार्थ पूर्ति कर रहें है| विद्यालय अब कालाबाजारी कर रहा है| छात्रों नें पुलिस नें जाँच कर उचित कार्यवाही करनें की गुहार लगायी है|
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि जाँच की जा रही है| जांच में मामला गलत मिला तो कार्यवाही की जायेगी|