मुठभेड़ में गैंगेस्टर ‘कचरा’ के पैर में लगी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती आधी रात को चेकिंग के दौरान पुलिस की ईनामी गैंगेस्टर के साथ मुठभेड़ हो गयी| जिससे पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लग गयी| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें लोहिया अस्पताल में पंहुच जानकारी ली|
थाना मऊदरवाजा पुलिस व एसओजी टीम बीती रात 12:30 बजे कायमगंज रोड पर वाहन की चेकिंग कर रही थी| उसी दौरान जनपद मैनपुरी भोगांव निवासी शिवा गिहार उर्फ कचरा उधर से बाइक से गुजरा| एसपी अशोक कुमार मीणा के अनुसार जैसे ही पुलिस नें बाइक सबार कचरा को रोंकनें का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी| पुलिस नें भी जबाब फायरिंग की| जिससे पुलिस की गोली गैंगेस्टर कचरा के लेफ्ट पैर में लगी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| कचरा जनपद फर्रुखाबाद पुलिस का गैंगेस्टर का वांछित अपराधी है| उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी था| कचरा के ऊपर लूट, डकैती, चोरी आदि के 30 मुकदमें हैं| पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी|