दूधमुंहे को सुअर ने नोच-नोच कर खाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

suarफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर निवासी रोहित वाल्मीकि के दो माह के पुत्र अंश को घर में पले सुअर ने नोच-नोच कर खा लिया| जब तक परिजन पंहुचे तब तक देर हो चुकी थी| अंश मौत की नीद सो गया |

बुधवार को दोपहर रोहित की पत्नी घर पर थी| वह घर के पास लगे नल पर कपड़े धोने चली गयी| तभी उसके घर के निकट बने बाड़े में बंद सूअर अचानक उसके घर के अंदर घुस गया| उसने चरपाई पर लेते मासूम अंश को अपना निबाला बना लिया| चीखपुकारा सुन उसकी माँ मौके पर आयी तो सूअर उसे खा रहा था| उन्होंने सूअर भगाया लेकिन बेटे को नही बचा सकी| उसकी मौत हो गयी चीखपुकार मच गयी | परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|