श्री गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी में दिखा आकर्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के कादरी गेट कृष्ण नगर कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस में श्री गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी निकाली गयी| जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही|
कथा वाचक आचार्य श्री तिल केंद्र शेखर त्रिपाठी ने गोवर्धन महाराज की बहुत सुंदर कथा का वर्णन किया| जिसमें इंद्रदेव ने अपनी पूरी सेना के साथ बहुत ही भयानक बारिश की| भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर सारे गोकुल वासियों की रक्षा की पांचाल घाट से पधारे संत समाज में श्री श्री मोनी बाबा ने सभी भक्तजनों को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया कथावाचक अखिलेश त्रिपाठी जी ने यह ने बताया भगवान कृष्ण की सेवा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| आनंद मिश्रा, आशीष शुक्ला, सुनील तिवारी, गुड्डू शुक्ला, जितेंद्र सिंह सोमवंशी, प्रदीप मिश्रा, शिवम अग्निहोत्री, यज्ञाचार्य हरदेश कुमार शुक्ला, बंटू द्विवेदी, सुमित मिश्रा, सुआलाल मिश्रा आदि रहे|