जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय वाशिंदों नें पालिका कर्मियों को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण ना होनें पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रदेश सचिव मोहन सिंह के नेतृत्व में बजरिया आदि के नागरिक एकत्रित हुए और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि बजरिया ट्रांसफार्मर तिराहे पर व्यापारियों के लिये पेशाब घर बनाया जाये| यहाँ कूड़ा डालनें के लिए कूड़ेदान व कंटेनर लगवाएं जाये| टूटे जाल ठीक कराएं जाए | दूसरे मोहल्लों का कूड़ा पालिका कर्मियों द्वारा बजरिया तिराहे पर ना डाला जाये| सभी नें समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर ना होनें पर धरना प्रदर्शन करनें की चेतावनी दी गयी |इस दौरान वीरेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, पंकज, संतोष कुमार, दीपक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, दिलशाद लोग रहे|