लेखपाल की बाइक में सांप घुसनें से मचा हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये लेखपाल की बाइक में सांप घुस गया| जिससे हड़कंप मच गया| बाद में बमुश्किल उसे बाहर निकाला गया|
तहसील में लेखपाल अजय त्रिवेदी की तैनाती है| शनिवार को तहसील दिवस के सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होनें ले लिये लेखपाल पंहुचे और बाइक खड़ी कर अपनी डियूटी पर चले गये| जब वह वापस बाइक मद सांप घुसा था| जिससे हड़कंप मच गया| मौके मौजूद कुछ लोगों नें सांप को बाइक से निकाल कर मौत के घाट उतार दिया| बताते चले की तहसील परिसर में चारों तरफ झाड़ियाँ खाड़ी हैं| लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान तक नही देते|