होटल संचालक की पुत्री गायब होनें में अपहरण का मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर से विद्यालय की कहकर निकली होटल संचालक की पुत्री अचानक लापता हो गयी| पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी| देर शाम होटल संचालक नें पुलिस को सूचना दी की पुत्री सकुशल वापस आ गयी|
शहर के एक बड़े होटल संचालक नें 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया है| मुकदमें में कहा है कि बीते 2 नवंबर को पुत्री दोपहर 1 बजे अपने मौसा के घर से स्कूल का फार्म भरनें की कहकर निकली| उसके बाद वह घर नही लौटी और लापता है| परिजनों नें उसको रिश्तेदारों के घर खोज लिया| लेकिन नही मिली| पुलिस नें अपहरण की धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया| गुरुवार को शाम को पुलिस को होटल संचालक नें पुलिस को लिखित सूचना दी कि पुत्री उनके पैत्रक गाँव चली गयी थी| शाम को वह सकुशल वापस आ गयी थी|