जुआ खेलनें के विवाद में जमकर महाभारत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार की शाम जुआ खेलनें के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी | मामला दो समुदायों का होनें की भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गयी| भारी पुलिस बल घटना स्थल पर आ गयी| पूरा मोहल्ला छाबनी में तब्दील हो गया| पुलिस नें दो का मेडिकल कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंडीयाना में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे| उसी दौरान जीत हार को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया| विवाद के दौरान दो घायल भी हुए| जिनका पुलिस नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल भी कराया| पुलिस छानबीन कर रही है| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर आ गये| उन्होंने बताया की दो पक्षों में विवाद हुआ है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|