आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाने में हालत बिगड़ी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) छोटे भाई की बहू पर जान लेवा फायरिंग के आरोपी को जब पुलिस नें गिरफ्तार किया तो उसकी हालत बिगड़ गयी| उसे सीएचसी लाया गया| सीएचसी से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| बाद में हालत ठीक होनें पर पुलिस नें उसका न्यायालय के लिये चालान कर दिया| जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गोविन्द मिश्रा की पत्नी शिवानी को गोली लगी थी| जिसके बाद पुलिस नें गोविन्द के बड़े भाई अरुण मिश्रा आदि लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था| बीते दिन अरुण मिश्रा की 35 वर्षीय पत्नी शोभा मिश्रा की कोख में भी संदिग्ध हालत में गोली लग गयी| जिससे शोभा को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसमे पुलिस नें जबाबी जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था| मंगलवार को पुलिस नें शिवानी पर जान लेवा हमले के आरोपी उसके जेठ अरुण को गिरफ्तार कर थानें लायी तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गयी | जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गये| पुलिस उसे तत्काल सीएचसी लेकर पंहुची| जहाँ उसकी हालत ठीक ना होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| उसे लोहिया अस्पताल लेकर थानाध्यक्ष राजेपुर सत्यप्रकाश व शहर कोतवाली पुलिस भी लोहिया अस्पताल पंहुच गयी| पुलिस ने शिवानी के पति गोविन्द को भी उठाया है| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया आरोपी अरुण का उपचार करानें के बाद न्यायालय के लिये चालान कर दिया गया| न्यायालय नें उसे जेल भेज दिया|