टैम्पों की टक्कर से बाइक सबार ग्रामीण की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बाइक से अपने घर जा रहे बाइक सबार ग्रामीण को टैम्पों चालक नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जनैया- सठैया निवासी 55 वर्षीय भानु प्रकाश पुत्र देश राज सिंह अपनी बाइक से जसमई से होकर अपने गाँव बाइक से जा रहे थे| शुक्रवार को शाम ग्राम नूरपुर के निकट बाइक सबार भानु प्रकाश के टैम्पों ने टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें भतीजे विवेक नें लोहिया अस्पताल पंहुचाया| लोहिया अस्पताल के ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पर मृतक के परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| इंस्पेक्टर जेपी यादव फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की|