तालाब में डूबने से किशोर की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) तालाब में डूबने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी| जिपास के ही कोहराम मच गया| पुलिस नें छानबीन की|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी 15 वर्षीय अफशान पुत्र इलियास ग्राम घाटमपुर स्थित तालाब के पास दोपहर लगभग 12:30 बजे गया था| जहाँ अचानक वह गहरे तालाब में नहानें के लिये उतर गया| उसे नही पता था कि तालाब में आज उसकी मौत बैठी है| लिहाजा कुछ ही देर में वह हुआ जो किसी नें कभी सोंचा भी नही था| अफशान अचानक गहरे पानी में चला गया| जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी| सूचना पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| थानाध्यक्ष नें बताया कि अवश्यक कार्यवाही की जा रही है|