धम्म यात्रा के साथ बुद्ध महोत्सव का समापन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) दो दिवसीय संकिसा बुद्ध महोत्सव रविवार को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया| पुलिस की संख्ती के चलते हर साल की तरह इस बार किसी प्रकार का विरोधाभाश नजर नही आया|
रविवार को बौद्ध महोत्सव का दूसरा दिन था| सुबह महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य ने भगवान बुद्ध की झांकी का फीता काटकर धम्म यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थेरो में पंचशील ध्वजा को फहराया| जिसके बाद धम्म यात्रा शुरू हुई | यात्रा शुरू होते ही पुलिस नें उसे रोंक दिया| पुलिस कर्मियों नें कहा की सीओ सोहराब आलम के आनें पर यात्रा शुरू होगी| जब सीओ सोहराब आलम आ गये उसके बाद यात्रा शुरू हुई| संकिसा गाँव में यात्रा के दौरान लोगों को घरों के भीतर जानें की हिदायत दी गयी| यात्रा संकिसा होते हुए बौद्ध स्तूप पंहुची और स्तूप की तीन बार परिक्रम भी की| भिक्षु धम्मपाल थेरो, भिक्षु पइया सागर, भिक्षु उपनंद महाथेरो, भिक्षु धम्मदीप, गुण सागर भिक्षु चित्तानंद, भिक्षु धम्म रतन भिक्षु,नागेंद्र शाक्यआदि ने पूजन शुरू किया।डॉक्टर धम्मपाल ने सभी को पूजा-अर्चना कराई। भंते उपनंद ने संकिसा के महत्व को लेकर दूरदराज से आए अनुयायियों को जानकारी दी । उन्होंने कहाकि आज का दिन यहां के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, बौद्ध महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य आदि ने भी विचार रखे|
बरसात ने पूजा में डाला खलल
बरसात के चलते जिस समय बौद्ध अनुयायी विवादित स्तूप की पूजा करनें पंहुचे तो कुछ देर बाद तेज बारिश होनें लगी| बारिश से पूजा में व्यवधान पड़ गया| जिसके बाद छाते तानकर पूजा की गयी| वहीं बरसात होनें से सनातनिय भी काफी मुश्किल से पूजा कर सके|
माता विषारी देवी को सनातनियों ने खीर पूड़ी का लगाया भोग
शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर सनातन धर्म के रामू मिश्रा, राघवेंद्र ठाकुर, पुजारी दिलीप दीक्षित, रामलडैते वर्मा, रामवीर यादव, एवं प्रेम सागर दुबे ने संकिसा विषारी देवी मंदिर में माता विषारी देवी को खीर पूड़ी का भोग लगाकर पूजा अर्चना की और खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान सेवा सममिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित के अलावा कई सनातनी विषारी देवी मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे। अतुल दीक्षित ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।