गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर विकासखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया| जिसमे महात्मा गाँधी के जीवन पर भी विचार व्यक्त किये गये|
ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत पाठक नें सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया| साथ ही राष्ट्रपिता के जीवन पर भी विचार रखे गये| खंड विकास अधिकारी के द्वारा उप मुख्यमंत्री के आगमन पर विकासखंड के कर्मचारियों द्वारा की गई साफ सफाई के विषय में सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की| व्लाक प्रमुख नें कहा कि गांवों की सफाई व्यवस्था में इनका बहुत अहम योगदान है। सफाई में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका सबसे बड़ी है। लिहाजा वह सम्मान के पात्र हैं|