दारोगा व महिला सिपाही के घर चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें दारोगा जी और एक महिला सिपाही के कमरो के ताले तोड़कर घरेलू सामान चोरी किया गया| पुलिस इस सम्बन्ध में कुछ भी कहनें से बच रही है|
दरअसल थानें में तैनात एक उपनिरीक्षक व महिला सिपाही किराये का कमरा लेकर विद्युत् शव स्टेशन के निकट रह रहे है| मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात जब दोनों पुलिसकर्मी डियूटी पर थे तो चोरों नें उनके कमरों के ताले तोड़कर सामान साफ कर दिया | चोरी की घटना दारोगा द्वारा बतायी जा रही है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| थाना पुलिस पूरे मामले में पल्ला झाड़ रही है| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि उनके पास चोरी के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जानकारी होनें पर कार्यवाही की जायेगी|