मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा वर्तमान भारत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को योगी सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण नें शहर के रेलवे रोड स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज में सेमिनार कार्यक्रम मोदी @20 में हिस्सा लिया| इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है| इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं|
राज्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की विशेषता है वह परिवर्तन में विश्वास रखते हैं| पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं जो परिवर्तन में विश्वास रखते हैं वही असली युवा है और इसीलिए उनके इस मंत्र को हर युवा अपने अंदर आत्मसात करना चाहता है| राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है| शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाई जा रही है| देश का युवा शिक्षित होगा तभी यह देश परम वैभव को प्राप्त कर सकेगा| मोदी ने अनुशासन की भी शिक्षा दी है| पीएम नें शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए हैं|
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ० शिवओम अंबर ने कहा पीएम मोदी नें दिल्ली के राजपथ को कर्तव्य पथ में बदलकर देश को नई दिशा पर चलने का संदेश दिया है| वर्तमान भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है| मोदी एक लोक नायक के रूप में प्रजा को सबका साथ और सब के विकास का संदेश दिया। संयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन संदीप चतुर्वेदी ने किया| सांसद मुकेश राजपूत, राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ० मिथिलेश अग्रवाल, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉ०सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, शिवांग रस्तोगी समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा आदि रहे |
नर्सिंग कालेज का किया शुभारम्भ
शहर के जसमई- पुठरी मार्ग पर स्थित ग्राम सरैया में स्वामी विवेकानन्द नर्सिंग इंस्टीट्यूट का दीप प्रज्वलित कर राज्य मंत्री असीम अरुण नें सांसद मुकेश राजपूत के साथ उद्घाटन किया| इसके बाद इंस्टीट्यूट की छात्राओं नें गणेश बंदना प्रस्तुत की| जहाँ उन्होंने कहा की यूपी की कानून व्यवस्था योगी सरकार में बेहतर है| आज बाजार देर रात तक खुले रहते है| यूपी का हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस करता है| योगी सरकार नें तय किया है कि हर जिले एक मेडिकल कालेज हो| स्वामी विवेकानन्द नर्सिंग इंस्टीट्यूट मेडिकल के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान करेगा| इंस्टीट्यूट कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, डॉ० सचिन दुबे निदेशक, प्रबन्धक अनुराग दुबे अन्नू नें राज्य मंत्री का स्वागत किया| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉ०सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, शिवांग रस्तोगी समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, सरल दुबे, मोहन अग्रवाल, धीरेन्द्र वर्मा आदि रहे |
जाम में फंसा रहा मंत्री का काफिला
ग्राम सरैया एक कार्यक्रम में जानें के दौरान बजरिया मार्ग पर राज्य मंत्री का काफिला जाम में फंस गया| सामने आ रही गणेश विसर्जन शोभायात्रा के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ| जिसके बाद तकरीबन आधा घंटे मंत्री जाम में फंसे रहे| बाद में रायपुर चौकी क निकट भी मंत्री जाम में फंसे|