छपाई कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में अकेले छपाई कारीगर नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन की| घटना के पीछे गृह कलह बतायी गयी है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला अमेठी जदीद निवासी 35 वर्षीय महेंद्र राठौर पुत्र रामस्वरूप जयपुर में छपाई कारखानें में कार्य करता था| बीते रक्षा बंधन को वह अपने घर आया था| उसके बाद वापस काम पर नही गया| महेंद्र की पत्नी मोनी लगभग 15 दिन पूर्व अपने मायके भीकमपुरा गया हुई थी| माँ इंद्रावती आदि गणेश विसर्जन में शामिल होनें गये थे| परिजनों के अनुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे घर के कमरे में छत में पंखे के कुंडे में महेंद्र नें दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| जानकारी होनें पर माँ इंद्रा देवी व पत्नी मोनी घर पर पंहुचे और महेंद्र को लटका देखकर चीत्कार करनें लगे| घटना की सूचना पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, पांचाल घाट चौकी के दारोगा बाल कुमार त्रिपाठी आदि मौके पर आ गये और छानबीन की|