धूमधाम से की बप्पा की विदाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रविवार को धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की विदाई की गयी| जिसमे अबीर-गुलाल की होली खेलते हुआ एक दूसरे को श्रद्धा के रंगो से हरा-पीला किया गया|
क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त में तीसरी वर्ष गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी थी| रविवार को गणपति का भूमि विसर्जन बलीपट्टी रानीगांव गंगा किनारे किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे| मूर्ति की जगह-जगह पूजा की गयी| ढोल नगाडो के साथ डीजे की धुन पर भक्तों ने नाचते हुए गंगा के तट पर पहुंचे| थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि शासनादेश के अनुसार भू विसर्जन गणेश प्रतिमा की गई है