दूसरे बच्ची ने भी तोड़ा दम, माँ सहित तीन नाजुक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में माइक्रोनी खाकर महिला और उसके पांच बच्चो की हालत बिगड़ी तो उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया | जहाँ दो दिन में उसके एक बेटे और एक मासूम बेटी नें दम तोड़ दिया| जबकि महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं| स्वास्थ्य टीम नें मौके पर जानकारी की| महिला के एक ही पुत्र था|
थाना क्षेत्र के ग्राम डांडीपुर निवासी मान सिंह की पत्नी रिंकी देवी ने बीते शनिवार को फेरी लगानें आये एक व्यापारी से माइक्रोनी खरीदी थी| मान सिंह नें बताया कि उसकी पत्नी रिंकी नें पकाकर 8 वर्षीय पुत्र शिवम, 10 वर्षीय पुत्री अनुपम, 4 वर्षीय आशा, 6 वर्षीय गौरी नें खाया| खुद रिंकी ने भी माइक्रोनी खा ली | जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गयी| जिसमे जादा हालत बिगड़ने पर पुत्र शिवम को निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया| जहाँ उसकी बीते दिन मौत हो गयी| इसके अलावा रिंकी व पुत्री आशा , अनुपम व गौरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सोमवार को अनुपम नें भी दम तोड़ दिया| जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया| जिसके बाद सीएचसी प्रभारी डी० प्रमित राजपूत, अमृतपुर पीएचसी प्रभारी डॉ० गौरव वर्मा, दारोगा प्रमोद कुमार, महिला दारोगा सुधा पाल मौके पर पंहुचे| लेकिन परिजनों नें तब तक दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था| जिससे पुष्टि नही हो सकी को आखिर उनकी मौत कैसे हुई| कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है| पुलिस जाँच कर रही है|